फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौसीफ के पिता एसआईटी के सामने हुए पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
तौसीफ के पिता एसआईटी के सामने हुए पेश
विज्ञापन

फरीदाबाद। निकिता तोमर अपहरण मामले में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ के पिता जाकिर हुसैन एसआईटी के सामने जांच में सहयोग के लिए पेश हुए। अब एसआईटी 25 जनवरी को कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट सौंपेंगी। 2018 में हुए अपहरण मामले में कोर्ट से अनुमति के बाद दोबारा जांच की जा रही है। मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। जांच में सहयोग न देने पर पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौसीफ के पिता जाकिर हुसैन, मां असमीना और चाचा जावेद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद जाकिर हुसैन ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। बचाव पक्ष के वकील अनीस खान ने बताया कि सोमवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार करते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इसी दौरान एसआईटी जांच में सहयोग के आदेश भी आरोपी के पिता को दिए गए थे। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को जाकिर हुसैन डीएलएफ क्राइम ब्रांच में जांच अधिकारी उप निरीक्षक रामबीर के सामने पूछताछ में सहयोग के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें