फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना मंडी में सस्ते रेट पर धान खरीदने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
1121 वैरायटी की फसल को 1718 बताकर की सस्ता खरीदा जा रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना अनाज मंडी में धान की खरीद को लेकर किसानों खासे परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि मंडी में 1121 वैरायटी की धान को 1718 बताकर सस्ते रेट पर खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन वैरायटी और रेट को लेकर अनियमितताओं के चलते निराश होकर वापस लौट गए।

गांव चिरवारी निवासी किसान महावीर ने बताया कि उन्होंने अपनी तीन एकड़ जमीन पर 1121 वैरायटी की फसल उगाई थी। बुवाई के समय प्रमाणित बीज का ही प्रयोग किया गया था, लेकिन जब वे फसल को मंडी लेकर पहुंचे तो खरीद एजेंसियों ने उनकी तीनों ट्रॉलियों की फसल को अलग-अलग वैरायटी बताकर अलग-अलग दामों पर तौल दिया। महावीर ने बताया कि 1121 धान का समर्थन मूल्य अधिक होता है, लेकिन मंडी कर्मियों ने उनकी फसल को 1718 वैरायटी बताकर कम रेट में खरीदा, जिससे उन्हें प्रति क्विंटल काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


वहीं गांव अलावलपुर के किसान दुष्यंत ने बताया कि मंडी में इस बार भारी अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। खरीद एजेंसियों के कर्मचारी किसानों की फसल को बिना जांच के ही 1718 वैरायटी बताकर कम दामों पर खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1121 और 1718 दोनों धान की फसल देखने में काफी मिलती-जुलती होती है, लेकिन इस बात का फायदा मंडी कर्मी उठा रहे हैं। हमारी मेहनत की फसल को गलत वैरायटी बताकर औने-पौने दामों में खरीदा जा रहा है। इससे किसानों का भरोसा टूट रहा है।

वहीं मंडी में मौजूद आढ़ती सुरेंद्र अत्री ने बताया कि इस बार बाढ़ के कारण फसल की पैदावार पहले से ही कम रही, ऊपर से बीज विक्रेताओं ने किसानों के साथ धोखा कर दिया। उनके अनुसार, कई विक्रेताओं ने 1121 के नाम पर 1718 वैरायटी का बीज किसानों को बेचा, जिसकी वजह से फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। किसानों ने जो बीज खरीदा वह 1121 बताया गया था, लेकिन फसल तैयार होने के बाद जब मंडी पहुंचे तो वह 1718 निकल रहा हम

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में फसलों की वैरायटी की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए ताकि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इसके साथ ही दोषी खरीद कर्मियों और बीज विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


मोहना मंडी में धान खरीद को लेकर किसानों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है। एक तरफ बाढ़ और बीज घोटाले से परेशान किसान हैं, वहीं दूसरी ओर मंडी की अनियमितताएं उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही हैं। किसानों का कहना है कि अगर सरकार ने इस मामले में जल्द हस्तक्षेप नहीं किया तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन और तेज होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें