फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद से रेपिड मेट्रो से जुड़ेगा दिल्ली और जेवर एयरपोर्ट: कृष्णपाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाले वर्षों में फरीदाबाद को राष्ट्रीय परिवहन नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गुरुवार को न्यू जनता कॉलोनी में 44.80 लाख रुपये की लागत से सीवर लाइन, पानी की लाइन और आरएमसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा भी मौजूद रहे।


कार्यक्रम में मंत्री गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट को गुरुग्राम, फरीदाबाद और जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाली रेपिड मेट्रो परियोजना को स्वीकृति मिल गई है, जिसका कार्य 2026 में प्रारंभ होगा। इस परियोजना से फरीदाबाद को राष्ट्रीय परिवहन नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में 400 करोड़ रुपये की लागत से कन्वेंशन सेंटर और नहर पार क्षेत्र में नया केंद्रीय विद्यालय बनाया जा रहा है। शहर की बिजली लाइनों को भी चरणबद्ध तरीके से अंडरग्राउंड किया जाएगा।
विज्ञापन




विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में बल्लभगढ़ के विकास कार्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय साबित हुए हैं और आने वाले वर्षों में दक्षिण हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें