फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रस्साकशी में फरीदाबाद की अंडर-11 टीम ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पानीपत में आयोजित अंडर-11 राज्य स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता में फरीदाबाद की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और दमखम का परिचय देते हुए पदक मुकाबले में कैथल की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इससे पहले फरीदाबाद की टीम ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनाई थी लेकिन यहां उसे पंचकूला की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए कैथल को शिकस्त दी और तीसरा स्थान हासिल किया। टीम रविवार को प्रतियोगिता से जीत की उपलब्धि के साथ फरीदाबाद लौटेगी। जिला सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें