फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-17 बालिका टीम ने जीता स्वर्ण, अंडर-14 और अंडर-19 बालकों ने हासिल किया रजत पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पानीपत में आयोजित 59वीं हरियाणा राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शतरंज में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम ने विभिन्न आयु वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


अंडर-17 बालिका वर्ग में फरीदाबाद की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-19 बालक वर्ग में भी फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया और दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। इसके अलावा अंडर-17 बालक वर्ग में फरीदाबाद की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम के प्रभारी एनके शर्मा और शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुनील कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें