बल्लभगढ़ से नगर निगम के मुख्य गेट पर नहीं हो रही है चेकिंग
- फोटो : Amar Ujala
बल्लभगढ़। 1 जनवरी से अगर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जाता है। तो उसको अपने साथ वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवाने का सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा अन्यथा उसको उस जगह पर एंट्री नहीं मिलेगी लेकिन बल्लभगढ़ स्थित नगर निगम कार्यालय में बिना सर्टिफिकेट चेक किए अंदर आने दिया जा रहा है।
बल्लभगढ़ से नगर निगम कार्यालय में हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग बर्थ सर्टिफिकेट, डेथ सर्टिफिकेट, नो दूज, शिकायत, समस्या आदि को लेकर आते हैं। सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार 1 जनवरी से अगर कोई भी आम व्यक्ति या कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी भी सार्वजनिक स्थान पर जाता है। तो उसको एंट्री गेट पर पहले टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना होगा। जिस भी व्यक्ति को दोनों डोज़ लगी होगी। उसी को सार्वजनिक स्थान पर एंट्री मिलेगी लेकिन नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर किसी भी कर्मचारी की कोई ड्यूटी नहीं लगाई गई है। जो नगर निगम में आने वाले लोगों के सर्टिफिकेट को चेक कर सके। इसके अलावा इस कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी ही कार्यरत है। जिनके द्वारा भी मास्क का प्रयोग किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम बल्लभगढ़ के हर कमर के बाहर नो मास्क नो सर्विस को लेकर नोटिस को लगा दिया गया है लेकिन उस कार्यालय के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों के द्वारा ही मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। यही नहीं इसके अलावा नगर निगम में आने वाले लोगों के द्वारा भी मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा ना तो प्रमाण पत्र की चेकिंग की जा रही है और ना ही लोगों को कहा जा रहा है कि वह मास्क का प्रयोग करें ।
नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों भी नहीं कर रहे हैं मांस का प्रयोग
- फोटो : Amar Ujala
नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों भी नहीं कर रहे हैं मांस का प्रयोग
हर कमरे के बाहर लगा हुआ है नो मास्क नो सर्विस का नोटिस
- फोटो : Amar Ujala
हर कमरे के बाहर लगा हुआ है नो मास्क नो सर्विस का नोटिस