फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिकायत निवारण में फरीदाबाद ने जीता लोगों का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के टॉप-5 जिलों में शामिल हुआ जिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जन शिकायतों के प्रभावी और त्वरित समाधान की दिशा में जिले ने प्रदेश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि हाल ही में जारी अभिलेखीय प्रदर्शन रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 120 दिनों (अक्तूबर 2025 से फरवरी 2026) के दौरान जिले में 16,404 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया है। बेहतर कार्यप्रणाली और समयबद्ध समाधान के कारण फरीदाबाद अब हरियाणा के टॉप-5 जिलों में शामिल हो गया है।
विज्ञापन


डीसी आयुष सिन्हा के अनुसार, समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुना जा रहा है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है। अधिकांश शिकायतों का निपटारा तुरंत कर दिया गया, जिससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर काटने से मुक्ति मिली है। शिकायतकर्ताओं ने इस पारदर्शी प्रक्रिया पर अपनी संतुष्टि जताई है। उपायुक्त ने भविष्य में इस प्रणाली को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दोहराया है ताकि फरीदाबाद विकास और जनसेवा के हर मानक पर अव्वल बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें