फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाटा पुल के नीचे आग के मामले में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बाटा पुल के नीचे स्थित दुकानों में लगी आग को दुकानदारों ने सोची-समझी साजिश बताते हुए जीआरपी थाना ओल्ड फरीदाबाद में एफआईआर कराई है। दुकानदारों का आरोप है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई है, ताकि गरीब और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता आनंद कुमार ने बताया कि सुबह करीब चार बजे लगी इस आग में सीमा, रेखा, सलीम और विजय समेत 20 दुकानदारों का लगभग 25 लाख रुपये का सामान और नकदी जल गई। पीड़ितों का तर्क है कि वे रात को बिजली की मुख्य लाइन काट देते हैं, इसलिए यह शॉर्ट सर्किट का मामला नहीं हो सकता। दुकानदारों ने घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच और डॉग स्क्वायड से मुआयना कराने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत की प्रतियां जिला उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त और अनुसूचित जाति आयोग को भी भेजी गई हैं ताकि पीड़ितों को उचित मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें