फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंडर-14 फेंसिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद ने जीते आठ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे थे खिलाड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-82 स्थित शिवनादर स्कूल में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य स्तरीय अंडर-14 फेंसिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने ईपी, फॉयल और सेबर स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेजबान फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने आठ पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

इनमें बालक वर्ग की ईपी स्पर्धा में रेवाड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जींद ने रजत और रोहतक व हिसार ने कांस्य पदक जीता। फॉयल में रेवाड़ी केे नाम स्वर्ण पदक रहा, जबकि फरीदाबाद ने रजत पदक अपने नाम किया। जींद और हिसार के नाम कांस्य पदक रहा। सेबर में हिसार ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि फरीदाबाद के नाम यहां भी रजत पदक रहा। जींद और करनाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में ईपी स्पर्धा में जींद ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रेवाड़ी के नाम रजत और रोहतक व अंबाला के नाम कांस्य पदक रहा। फॉयल में जींद ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई जबकि रेवाड़ी ने रजत हासिल किया। फरीदाबाद और हिसार ने कांस्य पदक जीता। सेबर में हिसार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कैथल के नाम रजत रहा जबकि जींद और फरीदाबाद ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


इस तरह से फरीदाबाद ने बालक वर्ग की फॉयल व सेबर स्पर्धा में दो रजत और बालिका वर्ग की फॉयल व सेबर में दो कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लों के मार्गदर्शन में व्यवस्थाएं संभाली गईं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा, जिला खेल समन्वयक दिनेश सैनी, नीतू जिला फेंसिंग खेल समन्वयक ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें