फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद की 10 विकेट से बड़ी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा की टीम हराकर प्रतियोगिता की विजयी शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भिवानी में खेले राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट मुकाबले में बुधवार को जिले की टीम ने 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। टीम ने सिरसा जिले की टीम को बुरी तरह से हराकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। मुकाबले में सिरसा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसे फरीदाबाद के गेंदबाजों ने पूरी तरह गलत साबित करते हुए उन्हें महज 21 रनों पर ऑल आउट कर दिया। जिले की टीम ने इसे महज दो ओवर में हासिल कर लिया।

मुकाबले कि बात करें तो 15 ओवर के मुकाबले में फरीदाबाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्हें नौ ओवर में ही ऑलआउट कर दिया। टीम के के लिए प्रांजल गुप्ता और अंश चौधरी ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, 22 रनों के लक्ष्य का पीछा करते निखिल नागर ने 11 और उत्कर्ष ने 8 रन बनाकर अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम की जीत के बाद सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए आगामी क्वार्टर फाइनल के लिए उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें