फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए बनेगा नॉन मोटराइज जोन, कर सकेंगे जॉगिंग, साइकिलिंग

Mon, 30 May 2016 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
फरीदाबाद के लोगों को मनोरंजन और स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से नगर निगम ने नॉन मोटराइज ट्रांसपोर्टेशन (एनएमटी) के तहत शहर में ग्रीन कॉरिडोर बनाने की योजना तैयार की है। इस कॉरिडोर को थर्मल पावर प्लांट की पुरानी पाइप लाइन की जगह को विकसित करके बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके आसपास हरियाली की भी व्यवस्था की जाएगी। इस ग्रीन कॉरिडोर को रास्ते के रूप में विकसित कर उसमें साइकिल ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक और ओपन जिम की व्यवस्था की जाएगी। निगम इस योजना को कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसविलिटी (सीएसआर) योजना के तहत विकसित करेगा। निगम चीफ टाउन प्लानर ने एक प्रपोजल तैयार किया है। जल्द ही उसे निगमायुक्त को सौंपा जाएगा।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, बाटा के पास पुराना थर्मल पावर प्लांट है, जो इस वक्त पूरी तरह से बंद हो चुका है। बिजली बनने के बाद जो राख बच जाती थी, उसे पाइप लाइनों के माध्यम से अरावली में बने राख डिस्पोजल तक पहुंचाया जाता था।
विज्ञापन


ये पाइप लाइन शहर की आबादी में अंडरग्राउंड है, लेकिन सैनिक कॉलोनी के पास जाकर ये लाइन ऊपर आ जाती है और कॉरिडोर के माध्यम से अरावली के राख डिस्पोजल तक जाती है, लेकिन जब से थर्मल पावर प्लांट बंद पड़ा है तब से ये कॉरिडोर भी खाली है। निगम ने सैनिक कॉलोनी से लेकर अरावली तक एक ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी की है, जिससे शहर के लोगों को काफी फायदा होगा।

निगम ने जो प्लान तैयार किया है उसका नाम नॉन मोटराइज ट्रांसपोर्टेशन है, जिसमेें वह पाइप लाइन वाली जगह को पूरी तरह से विकसित करेगा। कॉरिडोर की लंबाई सवा दो किलोमीटर लंबी व 22 फीट चौड़ी और करीब 5 एकड़ में होगी। इसे रास्ते के रूप में विकसित किया जाएगा। निगम अधिकारी ने बताया कि इसके अंदर ही साइकिल ट्रैक तैयार किया जाएगा। जॉगिंग ट्रैक और ओपन जिम भी बनाने की योजना है। कॉरिडोर के दोनों ओर हरियाली विकसित की जाएगी।

एनजीओ के सहयोग से किया जाएगा विकसित
नगर निगम चीफ टाउन प्लानर वीके गोयल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को एनजीओ के सहयोग से विकसित करने का काम किया जाएगा। इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं होगा। यह कॉरिडोर स्मार्ट सिटी का एक हिस्सा होगा। जल्द ही निगमायुक्त से चर्चा कर आगे काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें