फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिमला, मसूरी और नैनीताल से भी ठंडा रहा फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजन का सबसे सर्द दिन रहा बुधवार, तापमान पांच डिग्री तक लुढ़का
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बुधवार का दिन सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया। जिले के तापमान ने पहाड़ी इलाके शिमला, नैनीताल और मसूरी को भी पीछे छोड़ दिया। लोग सर्दी की वजह से दिनभर ठिठुरते रहे। शहर में जगह-जगह अलाव जलाकर लोग कड़ाके की ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। सर्दी की वजह से जनजीवन बुरी प्रभावित रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आने दिनों में तापमान और अधिक गिरने की संभावना है। वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले सप्ताह में तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है। वहीं सुबह और शाम के समय कोहरा छाने की भी संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार को भी जिले में कोहरा छाया रहा। कोहरा ज्यादा था, जिससे दृश्यता कम हो गई। इसकी वजह से वाहन चालकों ने भी सावधानी से काम लिया। उन्होंने अपने वाहन की हेडलाइट जलाई रखी। वहीं रफ्तार भी आम दिनों की तुलना में कम ही देखने को मिली। इसके अलावा सड़कों पर दुपहिया वाहनों की भी संख्या कम ही देखने को मिली।

जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में रहने को रहने को मजबूर कर दिया। सर्दी नें सड़कें, गलियां, बाजारों को सूना कर दिया। इस मौसम से लोगों को सुबह से शाम तक राहत नहीं मिली। मौसम के हालात को देखते हुए जिले के कई निजी विद्यालयों ने एक दिन पहले ही शीतकालीन छुट्टियां घोषित कर दीं। आम दिनों में लोग सड़कों पर और बच्चों पार्क इत्यादि में खेलते हुए नजर आते थे, हालांकि बुधवार को शहर में ऐसा नजारा कहीं भी देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन



हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, प्रदूषण से आंशिक राहत

जिले में बुधवार को तेज हवा चलने से मौसम में ठंड और बढ़ गई, जिससे लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा देखने को मिला। हालांकि तेज हवा के कारण प्रदूषण स्तर में मामूली राहत दर्ज की गई। हवा चलने से वातावरण में जमी धूल और प्रदूषक कण कुछ हद तक छंटे, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार आया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बल्लभगढ़ का एक्यूआई 255 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी से नीचे रहा। वहीं फरीदाबाद का एक्यूआई 221 रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें