फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएम विंडो की शिकायतों के निवारण में फरीदाबाद अव्वल, मुख्यमंत्री ने डीसी आयुष सिन्हा की सराहना की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान फरीदाबाद जिले के प्रदर्शन की मुख्यमंत्री ने खुलकर सराहना की और कहा कि शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध समाधान बेहतर प्रशासन की पहचान है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में पारदर्शी और प्रभावी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए विभिन्न विकास कार्यों और मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रशासनिक कार्यों में जवाबदेही और नियमित मॉनिटरिंग को प्राथमिकता दी जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
विज्ञापन


फरीदाबाद जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिले में शिकायत निवारण की स्थिति का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद प्रशासन हर सप्ताह शिकायतों की समीक्षा कर रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम जिले के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का स्कोरकार्ड 100 में से 83 प्रतिशत है, जो प्रदेश में सबसे बेहतर है। साथ ही जिले में कोई पुरानी शिकायत लंबित नहीं है। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद प्रशासन की कार्यप्रणाली को अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायक बताया।

मुख्यमंत्री ने कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों के अधिकारियों से सीधे जवाब भी तलब किए और शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों और एमिनेंट सिटीजंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर आने वाली प्रत्येक शिकायत की नियमित निगरानी की जाए और उसे गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ निपटाया जाए।
विज्ञापन


बैठक में एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, फरीदाबाद एसडीएम डॉ. हनी बंसल, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, डीसीपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें