फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्रिकेट में हारी फरीदाबाद की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
बालक और बालिकाएं दोनों टीमों को मिली हार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कैथल में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्यस्तरीय खेलों में शनिवार का दिन फरीदाबाद क्रिकेट टीम के लिए अच्छा नहीं रहा। जिले की बालक और बालिकाओं दोनों ही टीमों को हार का सामना करना पड़ा। बालकों की अंडर-17 टीम को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हार झेलनी पड़ी। वहीं, बालिकाओं की अंडर-19 टीम को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बालकों के 12 ओवर के मुकाबले में फरीदाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी ओवर खेलकर 90 रन बनाए जिसे विपक्षी टीम ने छह विकेट खोकर एक ओवर पहले हासिल कर लिया। वहीं, बालिकाओं के मुकाबले में फरीदाबाद की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी का न्योता पाकर आई हिसार की टीम ने 12 ओवरों में 95 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीदाबाद की टीम महज 70 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें