- फ्यूचर क्रिकेट क्लब को 34 रन से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रीन स्क्वायर क्रिकेट मैदान पर रविवार को 20 ओवर मुकाबला खेला गया। जिसमें फरीदाबाद सुपर-11 ने फ्यूचर क्रिकेट क्लब को 34 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आई सुपर-11 19.4 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट हो गई। हेमंत हुड्डा ने 20 रन बनाए। वहीं मनीष ने 14 और सुमित ने 13 रन की पारी खेली। फ्यूचर क्लब से इमरान और दीपक ने तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि लव को दो विकेट प्राप्त हुए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर क्लब 13.4 ओवर में केवल 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रोहित ने 18 रन बनाए जबकि रवि ने 14 रन का योगदान दिया। सुपर-11 के लिए बलराम मिश्रा ने 3.4 ओवर में सिर्फ सात रन देकर पांच विकेट हासिल किए। वहीं महेश शर्मा और अजय ठाकुर को दो-दो विकेट मिले। बलराम मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।