फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तरीय रागनी प्रतियोगिता में फरीदाबाद दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में 11-12 नवंबर को सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पानीपत में 11-12 नवंबर को दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। रागनी प्रतियोगिता में फरीदाबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान-सम्मान बढ़ाया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए जिले के शिक्षा अधिकारी, स्कूल स्टाफ और प्रधानाचार्य ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन


राजकीय विद्यालय झार सेंतली के 12वीं के छात्र कार्तिक ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी मनमोहक रागनी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। छात्र की कड़ी मेहनत, लगन और कला के प्रति समर्पण ने पूरे प्रदेश में जिले को गौरवान्वित किया है।सांस्कृतिक महोत्सव के समन्वयक राहुल ने बताया कि जिले की टीम ने चार प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने कहा कि 22 जिलों में दूसरा स्थान हासिल करना फरीदाबाद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्र की व्यक्तिगत प्रतिभा के साथ-साथ उनके गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन, प्रधानाचार्य के नेतृत्व और स्कूल स्टाफ के निरंतर सहयोग का भी परिणाम है। साथ ही, जिला अधिकारियों का प्रोत्साहन भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें