गल चुका है शव
महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। उसके शरीर पर पहचान से जुड़ा कोई निशान या टैटू भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव गलने के कारण उसकी हालत भी काफी खराब हो चुकी थी। पुलिस को आशंका है कि शव पानी के बहाव के साथ कहीं पीछे से बहकर आया होगा। जिस स्थान पर शव मिला, वहां नाले में करीब दो फीट पानी था। पानी कम होने के कारण शव दिखाई दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गांव के एक व्यक्ति ने शव को नाले से बाहर निकाला।
महिला की पहचान में जुटी पुलिस
सूचना पर क्राइम ब्रांच और सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।