फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जूडो में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जीते 10 स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य स्तरीय फॉर्मर गोल्ड कप में मारी बाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पानीपत में चल रही राज्य स्तरीय फॉर्मर गोल्ड कप जूडो प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी भी फरीदाबाद के नाम रही। इन 10 स्वर्ण पदकों में 5-5 स्वर्ण पदक अंडर-17 और अंडर-14 के खिलाड़ियों के नाम रहे। इनमें अंडर-17 में बालक वर्ग में 50 किलो ग्राम भार वर्ग में रुद्र ने पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


इसके अलावा कुनाल ने 55 किग्रा, चिराग ने 60 किग्रा, कौशल ने 66 किग्रा और चिराग ने 67 किग्रा भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं अंडर-17 के बालिका वर्ग में माही ने 40 किग्रा में जीत दर्ज की। इसके अलावा अंडर-14 के बालक वर्ग में ऋतिक ने 40 किग्रा भार वर्ग में पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं भव्य ने 30 और आर्यन ने 60 किग्रा में यह कारनामा किया। बालिका वर्ग में वैशाली ने अंडर में प्लस 40 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं स्नेहा ने 44 किलो ग्राम में यह उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा कई खिलाड़ियों ने कांस्य और रजत पदक भी जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें