कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए सोमवार से स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री कंवरपाल की ओर से किया गया ट्वीट लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। स्कूल बंद करने की जानकारी उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल से ही लोगों को दी।
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले सहित पूरे देश-प्रदेश और विदेश में हालात बेहद गंभीर हैं। बच्चों के स्कूल और परीक्षां के लिए सरकार ने समय रहते सही निर्णय लिया है। 12वीं कक्षा की परीक्षा जरूरी है, इस पर समीक्षा का निर्णय व मौजूदा समय में 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूल बंद करने का निर्णय का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
- एसके दलाल, हसला पूर्व प्रधान
सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होनी थी। लेकिन गुरुवार को शिक्षा मंत्री ने सेकेंडरी की परीक्षाएं रद्द करने और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश भी जारी किए गए। हाल ही में 9वीं से 12वीं तक के लिए भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूल बंद करने का फैसला सरकार की तरफ से लिया गया है। आदेशानुसार स्कूलों को सूचना जारी कर दी है।- ऋतु चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी