फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: दिल्ली से मजदूर कर रहे थे पलायन, पुलिस-प्रशासन ने सभी को वापस लौटाया

Mon, 04 May 2020 04:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
विज्ञापन
घर लौटते प्रवासी मजदूर - फोटो : PTI
विज्ञापन

पुलिस ने मजदूरों को रोक कर समझाया

विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने जिले की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है। इसके बाद भी मजदूर अपने परिवारों के साथ लगातार पलायन कर रहे हैं। रविवार दोपहर को बल्लभगढ़ क्षेत्र में मजदूर परिवार के साथ पलायन करते हाईवे पर नजर आए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने सेक्टर-11 वाईएमसीए चौक के पास मजदूरों को रोक कर समझाया। मजदूरों के समूह में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। 

पुलिस-प्रशासन ने सभी को वापस लौटाया
पुलिस ने इन बच्चों व महिलाओं के लिए मास्क भी उपलब्ध कराया। इसके बाद मजदूरों को वापस दिल्ली भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर जिले की सीमा में गुपचुप तरीके से कच्ची रास्तों से दाखिल हुए थे। इसके बाद बल्लभगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर नजर आए थे। इसकी सूचना मिलते ही मजदूरों को रोक कर उन्हें दोबारा दिल्ली छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण कराने के लिए घंटों लघु सचिवालय में भटकते रहे
रविवार को अवकाश होने के बाद भी दर्जनों की संख्या में मजदूर अपने घर जाने के लिए मूवमेंट पास बनवाने लघु सचिवालय पहुंच गए। अधिकांश मजदूर बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले थे। ये मजदूर अपना पंजीकरण कराने के लिए घंटों लघु सचिवालय में भटकते रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें