फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: कंटेनमेंट जोन में सख्ती नहीं होने से लोग कर रहे हैं नियमों का उल्लंघन

Mon, 04 May 2020 09:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
विज्ञापन
लॉकडाउन सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में सख्ती नहीं होने से, लोग हो रहे हैं बेपरवाह

विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन बनाए गए इलाकों में सख्ती नहीं होने के कारण लोग दिनभर घरों के बाहर टहलते रहते हैं। एनआईटी-1 बी ब्लॉक को बेशक प्रशासन ने सील कर दिया हैं, लेकिन लोग दिनभर मोहल्ले में झुंड बनाकर खड़े रहते हैं। एनआईटी-1 बी ब्लॉक में कोरोना संक्रमित तीन मरीज मिलने के बाद शनिवार को प्रशासन ने एनआईटी-1 के ए, बी व सी ब्लॉक को सील कर दिया था। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने शनिवार को 6 नए कंटेनमेंट जोन बनाए थे। 

एनआईटी-1 और डबुआ कॉलोनी में नहीं दिख रहा असर
इनमें एनआईटी-1 के ए, बी व सी ब्लॉक के अलावा डबुआ कॉलोनी, गांव पलवली, शिव दुर्गा विहार, चावला कॉलोनी डी ब्लॉक व सेक्टर-88 एफ ब्लॉक शामिल हैं। इन इलाकों को प्रशासन ने बांस बल्ली लगाकर सील कर दिया था। इसके बावजूद वहां कोई सख्ती नहीं की जा रही है। पुलिस इलाके में एक या दो स्थानों से दाखिल हो सकती है। ऐसे में लोग पूरे मोहल्ले में जहां तहां झुंड में खड़े होकर बातें करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल डबुआ कॉलोनी का भी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में पुलिस पूरी सख्ती के साथ ड्यूटी कर रही है। लोगों को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें