फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: खोरी में नहीं हुई पंचायत, लाठीचार्ज-पथराव में कई घायल, गुरनाम सिंह बोले- भूमाफियाओं पर हो कार्रवाई

Wed, 30 Jun 2021 05:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

वहीं जब किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी वहां पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर ही रोक लिया। उन्हें अंदर नहीं आने दिया गया। वहीं खोरी गांव स्थित अंबेडकर पार्क के बाहर जब लोग इकट्ठा हुए तो पुलिस ने उन पर लाठियां बरसा दीं।
विज्ञापन
khori gaon - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के फैंसले के बाद फरीदाबाद के खोरी गांव में तोड़फोड़ का मामला अब गर्माने लगा है। बुधवार को तोड़फोड़ के विरोध में स्थानीय लोगों ने एक महापंचायत का आह्वाहन किया था। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल को घेर लिया और पंचायत नहीं होने दी। इस दौरान एकत्रित हुई भीड़ व पुलिस बल के बीच तनाव बढ़ने लगा और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन


इधर खोरी गांव के लोगों ने भी पुलिस पर जमकर पथराव किया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जबकि कई पुलिस के जवानों को भी चोट आई है। खोरी गांव में तोड़फोड़ के विरोध में महापंचायत के आयोजन के लिए लोगों ने अंबेडकर पार्क को चुना था।

पंचायत में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया था। पंचायत का समय सुबह ग्यारह बजे का था। मामले की भनक लगते ही पुलिस ने सुबह छह बजे से ही कार्यक्रम स्थल को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


ग्यारह बजे तक यहां कोई नहीं पहुंचा। करीब साढ़े ग्यारह बजे लोगों की अंबेडकर पार्क की तरफ बढ़ने लगी। पार्क के गेट पर खड़े पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। पुलिस कर्मियों ने कहा कि यहां धारा 144 लगी हुई है।

कुछ देर में ही पुरानी खोरी के लोग भी यहां आ गए और बिजली पानी की व्यवस्था को बहाल करने की मांग करने लगे। देखते ही देखते ग्रामीणों की संख्या बढ़ने लगी। पुलिस के साथ हो रही बहस, झड़प में बदल गई और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

लाठीचार्ज से भीड़ तितर-बितर हो गई, लेकिन कुछ ही देर में लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिस के कई जवानों को चोट आई है। खोरी गांव के भी काफी संख्या में लोग घायल हैं। करीब साढ़े बारह बजे किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी व सामाजिक कार्यकर्ता पूनम पंडित पुरानी खोरी के गेट पर पंहुचे।

यहां पुलिस ने उन्हें अंदर नही जाने दिया। चढ़ूनी लोगों से मिलने की बात पर अड़े रहे और गांव के प्रवेश द्वार पर ही बैठ गए। चढ़ूनी ने कहा कि भूमाफियाओं पर कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों को जीने का हक है उनकी बिजली पानी की व्यवस्था तुरंत बहाल की जाए। सरकार से बात करने के लिए जल्द एक कमेटी बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें