फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल और उसके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हर पहलू पर चल रही जांच

Wed, 23 Feb 2022 02:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल सरोज और उसके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मोर्चरी के बाहर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद से बुधवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पुलिस लाइन में हड़कंप मचा दिया। फरीदाबाद के सेक्टर-30 में बनी पुलिस लाइन में महिला हेड कांस्टेबल और उसके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन


महिला हेड कांस्टेबल का नाम सरोज बताया जा रहा है और उसके पति का नाम धर्मेंद्र बोस था। वह टैक्सी ड्राईवर का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह हत्या है या आत्महत्या इस पर पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। धर्मेंद्र के परिजन इस वक्त मोर्चरी के बाहर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें