शनिवार सुबह एक महिला बाजार से सामान लेने के लिए ट्रैक पार कर रही थी। तभी पलवल की ओर से मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी को पास आता देख महिला ट्रैक के बीच में लेट गई और मालगाड़ी महिला के ऊपर से गुजर गई। मालगाड़ी के गुजर जाने के बाद महिला को सुरक्षित निकल आई।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला ट्रैक के बीच में लेटी हुई और ट्रेन ऊपर से जा रही है। आसपास के लोग भी इस घटना को देख रहे हैं। जैसे ही ट्रेन गुजरी तुरंत महिला उठकर अपने काम से निकल गई। इसमें महिला कोई चोट नहीं आई है।