फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: उच्च शिक्षा ऋण के ब्याज पर छात्राओं को 5 फीसदी अनुदान, देश-विदेश में पढ़ाई के लिए मिलेगा लाभ

Sat, 16 Apr 2022 05:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

ऋण के ब्याज पर 5 प्रतिशत का अनुदान भी सरकार देती है। इसके लिए आय एवं जाति की कोई शर्त नहीं है, लेकिन छात्राएं हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
विज्ञापन
एजुकेशन लोन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत छात्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। लड़कियों को देश और विदेश में भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए मदद दी जाती है, उन्हें उच्च शिक्षा ऋण के ब्याज पर पांच फीसदी अनुदान दिया जा रहा है।

विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि किसी भी परिवार, समाज, प्रदेश या देश का भविष्य आने वाली पीढ़ी की शिक्षा पर निर्भर करता है। महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक देशराज ने बताया कि निगम की ओर से तकनीकी, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर या पीएचडी सहित अन्य उच्च शिक्षा कोर्स करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण दिलवाया जाता है। ऋण के ब्याज पर 5 प्रतिशत का अनुदान भी सरकार देती है। इसके लिए आय एवं जाति की कोई शर्त नहीं है, लेकिन छात्राएं हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें