फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद बना भारत की पहली डिजिटल जनगणना का परीक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षण जनगणना की तैयारियों को परखने का एक महत्वपूर्ण चरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज सेक्टर-29 में आयोजित डिजिटल जनगणना पूर्व-परीक्षण (प्री टेस्ट सेंसस 2027) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक ललित जैन और उपायुक्त विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे। मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि भारत की यह पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें आंकड़े मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सीधे दर्ज किए जाएंगे। इससे डाटा की सटीकता बढ़ेगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। उन्होंने कहा कि यह परीक्षण आगामी जनगणना की तैयारियों को परखने का एक महत्वपूर्ण चरण है।
विज्ञापन




ललित जैन ने बताया कि हरियाणा के तीन जिलों फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला में यह प्री-टेस्ट चल रहा है। सभी आंकड़ों का जियो-टैगिंग 15 नवंबर तक पूरा किया जाएगा। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि फरीदाबाद ने देश का पहला डिजिटल जनगणना परीक्षण केंद्र बनकर एक नया अध्याय लिखा है। सभी विभागों के समन्वय से यह कार्य अत्यंत कुशलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें