फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पात्र शिक्षकों को वेतन और एरियर देने में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ शिक्षकों ने विभाग के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला शिक्षा विभाग में लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद अब विभाग ने पात्र शिक्षकों को वेतन और एरियर देने में हो रही लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। विभाग को यह शिकायतें मिल रही थीं कि कई स्कूलों के मुखिया पात्र शिक्षकों को बकाया वेतन और एरियर का लाभ देने में देरी कर रहे हैं, जबकि इन शिक्षकों के सभी दस्तावेज अनुभाग अधिकारी की ओर से सत्यापित किए जा चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस अनावश्यक देरी से नाराज कुछ शिक्षकों ने उच्च न्यायालय की शरण ली है और विभाग के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निदेशालय से मौखिक निर्देश प्राप्त होने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रधानों को आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि सभी पात्र जेबीटी शिक्षकों को लंबित वेतन और एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए और किसी का भी वैध अधिकार नहीं रोका जाए। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भुगतान में किसी भी प्रकार की टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रमाण पत्र जारी कर जिला कार्यालय को भेजें, जिसमें यह पुष्टि हो कि उनके क्षेत्र के सभी पात्र शिक्षकों को लाभ मिल चुका है और कोई भी शिक्षक वंचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी अंशु ने बताया कि सरकार शिक्षकों के अधिकारों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। पात्रता पूरी करने वाले शिक्षकों को समय पर वेतन और एरियर देना विभाग की जिम्मेदारी है। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि वे महीनों से अपने बकाया वेतन और एरियर का इंतजार कर रहे थे। अब उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें उनका हक मिलेगा। फरीदाबाद खंड शिक्षा अधिकारी धीरज ने बताया कि विभागीय आदेश मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सभी स्कूलों से रिपोर्ट मांगी गई है। इस आदेश के बाद उम्मीद की जा रही है कि लंबित मामलों का निपटारा जल्द होगा और पात्र शिक्षकों को उनका उचित लाभ मिल सकेगा। इससे न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि विभाग की छवि में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें