फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोता रहा परिवार, नकदी-जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में वाटर सप्लायर के घर में घुस कर चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर नकदी व मोबाइल फोन चुरा लिया। इस दौरान घर में परिवार के सभी लोग सोते रहे। सुबह उठने पर उन्हें चोरी के बारे में पता चला। पीड़ित की शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई आनंद प्रकाश ने बताया कि सुभाष कॉलोनी में रहने वाले दीपक कुमार के घर चोरों ने रविवार रात वारदात को अंजाम दिया। चोर रविवार रात करीब ढाई बजे घर में दाखिल हुआ। इसके बाद एक कमरे में रखे तीन अलमारी में से एक अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे करीब 22 हजार रुपये नकद समेत एक मोबाइल फोन चुरा लिया। इस दौरान घर के सभी लोग सोते रहे। अगले दिन सुबह उठने के बाद दीपक ने अलमारी का लॉक टूटा देखा। उसमें रखे करीब 22 हजार रुपये गायब थे। चोरी की यह वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। इसके आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें