फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली कटौती से घंटों जूझते रहे परिवार

Wed, 21 Jun 2023 10:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से राहत नहीं, गर्मी में लोग परेशान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के लोगों को बिजली कटौती से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। डबुआ कॉलोनी में देर रात करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इस दौरान गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हुआ।

गर्मी के साथ-साथ लोड भी बढ़ गया है, ऐसे में बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारी शिकायतों को लेकर गंभीर नहीं है जिसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। डबुआ कॉलोनी निवासी श्वेता नेे बताया कि रात करीब 10 बजे से एक बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। देर रात बिजली कटौती के कारण बच्चों व बुजुर्गों का बुरा हाल रहा। इसके अतिरिक्त मुजेेसर, जीवन नगर और संजय कॉलोनी सहित आस-पास के हिस्सों में सुबह 10 बजे से 2 बजे से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
2500 से ज्यादा शिकायतें मिली
बिजली निगम से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों से करीब 2500 ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायतें मिली। कर्मचारी शिकायत के आधार पर मरम्मत कार्य में जुटे रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत एनआईटी एरिया में रही। अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने बताया कि एरिया में समस्या की शिकायत मिलते ही समाधान करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें