दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एजीएस यूनिट ने करोल बाग और मोती नगर में कार्रवाई करते हुए ओप्पो, वनप्लस और रियलमी ब्रांड के नकली उत्पाद बरामद किए। पुलिस ने दो गोदाम और एक फैक्ट्री सील कर आठ मशीनें जब्त कीं।
दिल्ली पुलिस ने एक बड़े सर्च और सीजर ऑपरेशन के दौरान ओप्पो, वनप्लस और रियलमी ब्रांड के भारी मात्रा में नकली उत्पाद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में दो गोदाम और एक फैक्ट्री को सील किया गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एजीएस यूनिट ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
करोल बाग के रेगरपुरा में स्थित दो गोदामों को सील किया गया। इन गोदामों में नकली उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग का काम चल रहा था। दिल्ली के मोती नगर स्थित एक फैक्ट्री भी सील की गई।
इस फैक्ट्री में इन कंपनियों के उत्पादों के पैकेजिंग बॉक्स तैयार किए जा रहे थे। अवैध गतिविधि में इस्तेमाल होने वाली आठ मशीनें भी जब्त की गईं। यह कार्रवाई नकली सामान बनाने वाले गिरोह पर की गई। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार लोग बड़े स्तर पर नकली उत्पादों की पैकेजिंग कर रहे थे। फिर उन्हें नामी ब्रांड के नाम पर बाजार में बेचने की तैयारी थी। ऑपरेशन में एक प्रिंटिंग प्रेस और तीन अन्य गोदामों का भी खुलासा हुआ। इन स्थानों पर मशीनों की मदद से नकली उत्पादों की पैकेजिंग होती थी। यहां उनकी ब्रांडिंग भी की जा रही थी।