फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात की दवाई बेचने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भपात की दवाई बेचने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। नीलम बाटा रोड स्थित एसी नगर में गर्भवती महिलाओं को अवैध तरीके से गर्भपात की दवाई बेचने के आरोप में एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फर्जी डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा मारा। जांच में पता चला कि बिना डिग्री के ही डॉक्टर बनकर दवा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल सर्जन को सूचना मिली कि नीलम बाटा रोड स्थित एसी नगर में एक फर्जी डॉक्टर एकेएस के नाम से क्लिनिक चलाता है और गर्भपात की दवाइयां बेचता है। मामले की जांच के लिए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरीश आर्य व डॉ हरजिंदर सिंह की एक टीम बनाई गई। टीम ने धीरज नाम के एक युवक को ग्राहक बनाकर आरोपी के क्लिनिक पर भेजा गया। यहां पर मिथलेश कुमार के नाम से एक व्यक्ति मिला जो खुद को डॉक्टर बता रहा था। धीरज ने कहा कि उसे अपनी पत्नी के गर्भपात के लिए दवाइयां लेनी है। मिथलेश ने धीरज को इंतजार करने के लिए कहा और दवाई के लिए किसी सप्लायर से गर्भपात की दवाई के लिए संपर्क किया। काफी देर तक सप्लायर नहीं आया तो डॉ. मिथलेश ने धीरज को अगले दिन आकर गर्भपात की दवाइयां ले जाने के लिए कहा। धीरज का इशारा पाकर टीम क्लिनिक के अंदर पहुंची।
मिथलेश ने टीम को बताया कि वह केवल 12वीं पास है और पिछले 16 साल से क्लिनिक चला रहा है। मिथलेश ने अपने क्लिनिक में पंजाब काउंसिल ऑफ पैरामेडिकल से जारी बीएमएस की डिग्री भी लगा रखी थी, जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। क्लिनिक में भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां व गर्भपात में प्रयोग होने के औजार, लेटर पैड, मेडिकल सर्टिफिकेट पैड भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ युवकों ने टीम के साथ की हाथापाई
टीम अभी कार्रवाई कर ही रही थी कि क्लिनिक के बाहर काफी संख्या में कुछ लड़के आ गए और टीम की कार्रवाई में बाधा पहुंचाकर डॉ मिथलेश को मौके से भगाने की कोशिश करने लगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस को मौके बुलाया गया। जब तक पुलिस टीम आती कुछ शरारती तत्वों ने टीम के साथ धक्का मुक्की करके डॉ. मिथलेश व बरामद सामान को लेकर भागने की कोशिश की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोबाइल में आरोपियों की वीडियो बना ली। थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि डॉक्टरों की टीम से झगड़ा करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें