फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नौकरी से निकालने पर फैक्टरी मालिक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार को भी किया क्षतिग्रस्त, पुलिस कर रही जांचअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। फैक्टरी में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक कर्मचारी ने सेक्टर 28-29 बाइपास रोड पर शुक्रवार रात साथियों के साथ मिलकर अपने मालिक की कार में तोड़फोड़ कर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में शिकायत दी है। पीड़ित का आरोप है कि सीमा विवाद में उलझकर पुलिस ने काफी देर तक उनकी मदद नहीं की।
विज्ञापन

सेक्टर-29 निवासी सुमित की सेक्टर-88 में बर्फ बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पिछले दिनों उन्होंने जाशीन नामक एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया था। उनका कहना है कि जीशान हिसाब में हेरफेर करता था। सुमित ने बताया कि शुक्रवार रात वह फैक्टरी से घर लौट रहे थे। इस दौरान जाशीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें