फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं होंगी बेहतर

विज्ञापन
छायंसा ​स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज की फाइल फोटो ।
विज्ञापन
हॉस्टल, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और भवन से जुड़े कार्यों के लिए 16 करोड़ रुपये मंजूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधारभूत ढांचे से जुड़ी समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों की ओर से लगातार शिकायतें किए जाने के बाद अब सुधार की उम्मीद जगी है। कॉलेज की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए करीब 16 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस बजट से कैंपस में निर्माण और मरम्मत कार्यों के साथ इलेक्ट्रिकल व्यवस्था, हॉस्टल तथा विद्यार्थियों से जुड़ी अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विद्यार्थी पहले भी कई बार अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख चुके हैं। हॉस्टल की सुविधाओं, बिजली व्यवस्था, रखरखाव और कैंपस से संबंधित अन्य कमियों को लेकर शिकायतें होती रही हैं। कई मौकों पर विद्यार्थियों की नाराजगी सामने आने के साथ हंगामे की स्थिति भी बनी थी। छात्रों की लगातार शिकायतों के बाद अब व्यवस्थाओं में सुधार के लिए बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन


बिल्डिंग और इलेक्ट्रिकल व्यवस्था होगी बेहतर

मंजूर की गई राशि से कॉलेज परिसर में भवन से संबंधित जरूरी निर्माण और मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल सिस्टम को दुरुस्त करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कॉलेज में बिजली से संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार होने से विद्यार्थियों और स्टाफ को राहत मिलने की उम्मीद है। मौजूदा ढांचे में जहां रखरखाव या मरम्मत की जरूरत है, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जाएगा।

हॉस्टल की कमियां भी होंगी दूर

कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को भी बजट से राहत मिलने की उम्मीद है। हॉस्टल में मौजूद मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कमियों को चिन्हित कर उन्हें दूर किया जाएगा। जरूरी मरम्मत और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल तैयार करने पर जोर रहेगा।

प्राथमिकता के आधार पर होंगे काम

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार मंजूर बजट का उपयोग केवल नए निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा। मौजूदा भवन और व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए भी आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। विद्यार्थियों की जरूरतों और कॉलेज की प्राथमिकताओं के अनुसार अलग-अलग कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन



वर्जन

मेडिकल कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए करीब 16 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। इससे निर्माण कार्यों के साथ बिजली व्यवस्था, हॉस्टल और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार कराया जाएगा। - डॉ. देवेंद्र अटल, निदेशक, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें