फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मामला : कारोबारीयों की जानकारी स्थानीय शख्स ने गैंगस्टरों तक पहुंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जांच में खुली साजिश की परतें, आईबी के सब-इंस्पेक्टर और स्थानीय शख्स की भूमिका सामने आई
विज्ञापन

आठ कारोबारियों को विदेशी नंबरों से आई थीं कॉल
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के प्रमुख कारोबारियों को विदेशी नंबरों से मिली रंगदारी की धमकियों के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि कारोबारियों की निजी जानकारी पहले एक स्थानीय व्यक्ति ने जुटाई और फिर उसे खुफिया विभाग (आईबी) के एक सब-इंस्पेक्टर तक पहुंचाया गया। आरोप है कि यही जानकारी बाद में गैंगस्टर नेटवर्क तक पहुंची, जिसके आधार पर कारोबारियों को धमकी भरे फोन किए गए। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक आरोपी को अदालत से जमानत मिल चुकी है।

करीब एक महीने पहले फरीदाबाद के आठ कारोबारियों को अलग-अलग विदेशी नंबरों से कॉल आई थीं। कॉल करने वालों ने खुद को गैंगस्टर गिरोह से जुड़ा बताते हुए लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर तकनीकी और मानव खुफिया तंत्र के जरिए जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि एक निजी समारोह में कुछ कारोबारी रंगदारी कॉल की चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-9 निवासी दीपक गोयल ने कथित तौर पर ऐसी टिप्पणी की, जिससे लोगों को उस पर संदेह हुआ। उसने कहा था कि मांग पूरी नहीं की गई तो जल्द कोई बड़ी घटना हो सकती है। यह जानकारी पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया पूरा लिंक

पुलिस पूछताछ में दीपक गोयल ने स्वीकार किया कि उसने कई कारोबारियों के नाम, पते और मोबाइल नंबर आईबी के सब-इंस्पेक्टर सिकंदर को उपलब्ध कराए थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि यही जानकारी आगे अपराधियों तक पहुंची और फिर कारोबारियों को धमकी भरे कॉल आने शुरू हो गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 16 जून को आईबी के सब-इंस्पेक्टर सिकंदर को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया, जबकि दीपक गोयल को बाद में जमानत मिल गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा गैंगस्टरों तक सूचनाएं किस माध्यम से पहुंचाई गईं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें