फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजा नाहर सिंह स्टेडियम का जीर्णोद्धार कार्य एक साल से ठप, एजेंसी को निगम की अंतिम चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राजा नाहर सिंह स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य एजेंसी की लापरवाही के कारण पिछले एक साल से पूरी तरह बंद पड़ा है। नगर निगम ने तीन माह के भीतर चौथी बार एजेंसी को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए एक सप्ताह में विस्तृत एक्शन प्लान और कार्य पूरा करने की समयसीमा बताने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए पहले 123 करोड़ रुपये की स्वीकृति के बाद गुजरात की रणजीत बिल्डकान लिमिटेड को कार्य सौंपा गया था, लेकिन कंपनी ने बजट का हवाला देकर काम रोक दिया। बाद में परियोजना फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को दी गई, जिसने 292 करोड़ रुपये का नया अनुमान तैयार किया, लेकिन वहां भी काम आगे नहीं बढ़ सका। अब परियोजना फिर नगर निगम के पास आ गई है। निगम का कहना है कि यदि एजेंसी इस बार भी जवाब नहीं देती तो उसकी सिक्योरिटी राशि जब्त कर दूसरी एजेंसी को काम सौंपा जाएगा और कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी। लगातार देरी के कारण शहर को आधुनिक खेल सुविधाओं वाला स्टेडियम मिलने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें