फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पटरी पर लौटेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें, लोकल रहेंगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास चल रहा नॉन इंटरलॉकिंग का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। रविवार को इस काम को पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। इस कारण से शनिवार को कुल 38 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया था, ताकि काम करने में बार-बार बाधा न आए। रविवार को सिर्फ 11 लोकल ट्रेनों को निरस्त किया गया है। बाकी ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो मार्च से सभी ट्रेनों का परिचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिल्ली-मुंबई रेलखंड का फरीदाबाद महत्वपूर्ण स्टेशन है। रेलवे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से पलवल के बीच चौथी रेल लाइन परियोजना पर काम चल रहा है। इन दोनों बड़े स्टेशनों के बीच काम पूरा कर लिया गया है। सिर्फ ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के समीप चंद किलोमीटर के टुकड़े में काम बाकी था। इसके लिए रेलवे ने 24 फरवरी से एक मार्च तक का ब्लॉक लिया था। इस दौरान 28 फरवरी से चौथी रेल लाइन को स्टेशन की अन्य लाइनों से जोड़ने का काम चल रहा है। इसे एक मार्च शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
हालांकि रविवार को भी रेलवे ने दिल्ली-पलवल के बीच दौड़ने वाली 11 लोकल ट्रेनों को निरस्त रखने का फैसला किया है। नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा करने के बाद दिल्ली-पलवल-आगरा के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी कम हो जाएगी। लोकल ट्रेनें भी समय से संचालित की जा सकेंगी। साथ ही दिल्ली-पलवल-आगरा के बीच दौड़ने वाली ट्रेनों की गति भी बढ़ जाएगी। इस रूट पर सफर करने वाले दैनिक यात्री करीब एक सप्ताह से सड़क मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक आ-जा रहे हैं। ट्रेनों का आवागमन शुरू होने से इन्हें भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें