फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फ्रीजर के कंप्रेसर में धमाके से घर में लगी आग, सामान जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-3 चौकी क्षेत्र में रविवार देर शाम एक मकान में फ्रीजर के कंप्रेसर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की लपटों से घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि घटना के समय घर में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 चौकी क्षेत्र में छत्तीस गज के मकान नंबर 3395 में किराये पर रहने वाले सागर रविवार शाम अपनी पत्नी के साथ दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर गए हुए थे। उस समय उनके बच्चे पड़ोसी के घर पर थे। सागर ने बताया कि घर से निकलते समय उन्होंने आरओ मशीन का तार निकालकर फ्रीजर का तार लगा दिया था। इसी दौरान फ्रीजर के कंप्रेसर में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे कंप्रेसर फट गया और उसमें मौजूद गैस के कारण फ्रीजर में तेज आग भड़क उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटें बढ़ने से फ्रीजर के आसपास रखा सामान, कपड़े और सोफा आदि जल गए। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें