फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हिंदी पखवाड़े के आयोजन पर खर्च वार्षिक अनुदान से कर सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने कार्यक्रमों पर होने वाले खर्च को लेकर स्कूलों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में हिंदी दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। स्कूलों में हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी बीच शिक्षा विभाग ने इन कार्यक्रमों पर होने वाले खर्च को लेकर स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


विभाग के आदेश के अनुसार हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों पर खर्च की जाने वाली राशि स्कूलों को मिलने वाली वार्षिक अनुदान (अनुअल ग्रांट) से की जाएगी। कार्यक्रमों के लिए अलग से बजट जारी नहीं किया जाएगा। स्कूलों में हिंदी दिवस के अवसर पर भाषण, निबंध लेखन, कविता पाठ, वाद-विवाद और अन्य प्रतियोगिताएं की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व और इसके प्रयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। विभाग के निर्देश के बाद विद्यालय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्कूल प्रबंधन को उपलब्ध अनुदान से ही कार्यक्रमों की जरूरतों को पूरा करना होगा। शिक्षकों का कहना है कि हिंदी पखवाड़े के आयोजन को लेकर छात्र भी उत्साहित हैं और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें