फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होम साइंस और फिजिकल एजुकेशन के पेपर में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने कहा, अधिकतर सवाल सीधे और पाठ्यक्रम से जुड़े हुए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की होम साइंस तथा फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों के बाहर सुबह से ही चहल-पहल नजर आई। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली, जिसमें जिलेभर से हजारों विद्यार्थी शामिल हुए।

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने बताया कि होम साइंस का प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत आसान था। अधिकतर सवाल सीधे और पाठ्यक्रम से जुड़े हुए थे। छात्रों ने कहा कि पहले से सैंपल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल किए थे, उन्हें परीक्षा में काफी लाभ मिला। कई विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर से अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कक्षा 12वीं के छात्रों के अनुसार फिजिकल एजुकेशन का पेपर सामान्य से मध्यम स्तर का रहा। प्रश्न पत्र में समझ पर आधारित और मध्यम कठिनाई वाले सवालों का संतुलन देखने को मिला। इससे विद्यार्थियों की विषय समझ और कॉन्सेप्ट को लागू करने की क्षमता का आकलन हुआ। अधिकांश सवाल सीधे और स्कोरिंग थे, जबकि कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न थोड़े चुनौतीपूर्ण रहे।
विज्ञापन


अधिकतर विद्यार्थियों ने बताया कि वे तय समय में पेपर पूरा करने में सफल रहे। कई छात्रों ने कहा कि पहले आसान प्रश्न हल करने की रणनीति अपनाई, जिससे कठिन प्रश्नों के लिए पर्याप्त समय मिल सका।

छात्रों से बातचीत


एग्जाम अच्छा रहा। मैंने पिछले एक सप्ताह से एमसीक्यू का लगातार अभ्यास किया था, जिसका परीक्षा में फायदा हुआ।-सन्नी वर्मा, कक्षा 12वीं

पेपर औसत आया था। कुछ प्रश्नों में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।- प्रशांत चौरसिया, कक्षा 12वीं
मैंने पहले सरल प्रश्न हल किए। इससे समय की बचत हुई और कठिन प्रश्न भी आराम से कर पाई।- कीर्ति, कक्षा 12वीं

यह मेरा पहला पेपर था, इसलिए थोड़ी घबराहट थी, लेकिन पेपर आसान लगा। मैंने 15 मिनट पहले ही पेपर पूरा कर लिया।- यशी गौड, कक्षा 12वीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें