फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद : बरसात से पहले हार्डवेयर प्याली रोड की एक साइड शुरू होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। हार्डवेयर चौक से प्याली चौक तक करीब 6 करोड़ की लागत से बनने वाली फोर लेन आरएमसी रोड के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इससे उम्मीद है कि बरसात से पहले एक तरफ की सड़क को चालू कर दिया जाएगा। एक तरफ की सड़क पर लगभग काम पूरा कर लिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने हाल ही में दौरा कर ठेकेदार को तीव्र गति के साथ बेहतर क्वालिटी का कार्य करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

वहीं कैबिनेट मंत्री सड़क के निर्माण को लेकर काफी सक्रिय हैं जिन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य में तीव्रता लाने के लिए कहा है। वहीं निगम के एसडीओ विनोद ने कहा कि कार्य में चल रहा है, लेकिन बिलिंग नहीं हो रही है।
यह सड़क दोनों तरफ 9-9 मीटर की बनेगी और उसके साथ दोनों तरफ ढाई-ढाई मीटर के फुटपाथ बनेंगे। सड़क का निर्माण लगभग 5 महीने में पूरा होना था। एक तरफ एमटेम परत की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जबकि दूसरी ओर कार्य शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि बरसात से पहले एक तरफ की सड़क को शुरू कर दिया जाएगा ताकि इससे गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-
इनको होगा फायदा :
इस सड़क के बनने से चार विधानसभाओं के लोगों को फायदा मिलेगा जिसमें प्रमुख रूप से बल्लभगढ़, बड़खल और एनआईटी विधानसभा के साथ फरीदाबाद शहर के लोग भी हैं। वहीं रोजाना गुरुग्राम आवागन करने वालों को इस सड़क से लाभ मिलेगा।
यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी और लोगों की मांग थी कि इसे आरएमसी से बनवाया जाए। जिसका 23 अप्रैल को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुभारंभ किया था।
--
बयान
यह एक बेहतरीन सड़क होगी जिसको गुणवत्ता के साथ बनाया जा रहा है। गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे फरीदाबाद के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं ठेकेदार को कार्य तेजी से करने को कहा गया है। ताकि बरसात से लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

- मूलचंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें