फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हर महीने सबसे अच्छा सफाई कार्य करने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त ने धीरेंद्र खड़गटा ने बृहस्पतिवार को निगम के कांफ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर रहा।

निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बैठक में कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में कोई भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से भी उम्मीद की है कि वह बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने में सबसे अच्छा सफाई कार्य करने वाले कर्मचारी और उसके अधिकारी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में निर्देश दिए गए कि कार्यकारी अभियंता से लेकर जॉइंट कमिश्नर ,एडिशनल कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ वार्ड के अंदर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। अधिकारी यह भी चिन्हित करेंगे कि वार्ड के अंदर सबसे गंदा स्थान कौन सा है ताकि उसे स्थान की सफाई की व्यवस्था तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जा सके।




सभी खत्तों को किया जाएगा पक्का

निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि सभी सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट और खत्तों का पक्का प्लेटफॉर्म तैयार कराया जाएगा ताकि बेहतर तरीके से कूड़ा उठाने का कार्य हो सके और सफाई व्यवस्था में सुधार आ सके। उन्होंने कहा कि सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट और खत्तों का स्थान ऐसी जगह सुनिश्चित किया जाए जहां पर आमजन को उससे कोई परेशानी ना हो।




रोजाना कूड़ा उठावाएंगे निरीक्षक

उन्होंने बैठक में सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने वार्ड में कूड़े का उठान प्रतिदिन का कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि हर महीने बेस्ट सफाई कर्मचारी और बेस्ट सफाई निरीक्षक अथवा सफाई दरोगा को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन





लोगों से की गई सहयोग की अपील

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने शहरवासियों से अपील की है कि लगातार बरसात हो रही है। ऐसे में नालों में कचरा और पॉलीथिन न डालें। कुछ लोग नालों में गोबर, पॉलीथिन और अन्य तरह का कचरा डालते हैं जिससे नालों में पानी का प्रवाह बाधित होता है जिसकी वजह से पूरे शहर को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन शहर वासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें