फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रैप-3 लागू होने के बाद भी शहर में चल रहे निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
-कोहरा बढ़ने से 12 से 20 घंटे तक लेट हुई ट्रेनें, धूप न निकलने से अधिकतम तापमान में आई कमी
विज्ञापन

-ऑरेंज जोन में शहर की आबोहवा, एक्यूआई- 266 दर्ज किया, पीएम-10 और पीएम-2.5 का भी बढ़ा स्तर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में प्रदूषण का स्तर शुक्रवार को ऑरेंज जोन में रहा। प्रदूषण से ग्रैप-3 के नियम लागू होने के बावजूद शहर में कई स्थानों पर निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी रहे। शहर में हो रहे निर्माण कार्यों पर सख्त होकर हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ऐसे निर्माण कार्यों पर सख्ती करते हुए कार्रवाई की बात कही है। दूसरी तरफ, सुबह और शाम को कोहरा होने से फरीदाबाद आने वाली 22 एक्सप्रेस और 12 ईएमयू ट्रेनें लेट हुईं। इस दौरान धूप न निकलने से अधिकतम तापमान में भी कमी आई।

शहर में पिछले चार दिनों से प्रदूषण का स्तर लगातार ऑरेंज ओर रेड जोन में बना हुआ है। इसके चलते हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से ग्रैप-3 की बंदिशें लागू की गई हैं। इसके बावजूद शहर में कई स्थानों पर निर्माण कार्य जारी हैं। ओल्ड फरीदाबाद में सेक्टर-19 में निजी भवनों का निर्माण करा रहे हैं। इसके अलावा एनआईटी क्षेत्र में भी एक निजी अस्पताल में अलग से निर्माण कार्य जारी रहा। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से सज्ञान लेते हुए इस मामले में उपायुक्त को सूचना देकर निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा निर्माण करने वाले भवन मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


शहर में शुक्रवार को चार प्रदूषण मापक केंद्रों से वायु गुणवत्ता सूचकांक ऑरेंज जोन में 266 दर्ज किया गया। एनआईटी स्थित न्यू टाउनशिप में वायु गुणवत्ता सूचकांक रेड जोन में 371 दर्ज किया गया। यहां पर धूल-मिट्टी के कण पीएम 2.5 का स्तर 421 और वाहनों-उद्योगों से निकला प्रदूषण पीएम 10 का स्तर 441 दर्ज किया गया। इसके अलावा सेक्टर-16ए में वायु गुणवत्ता सूचकांक रेड जोन में 321 दर्ज किया गया। यहां भी पीएम-2.5 का स्तर 388 दर्ज किया गया।


कोहरा से 34 ट्रेनें 12 से 20 घंटे तक देरी से चलीं
फरीदाबाद स्टेशन पर कुल 34 एक्सप्रेस और ईएमयू ट्रेनों का स्टॉपेज है। इनमें 22 सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें हैं और 12 ईएमयू (लोकल) ट्रेनें हैं। शुक्रवार को हरियाणा और दिल्ली में भोर में कोहरा पड़ने के कारण लगातार ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेनें 12 से लेकर 20 घंटे तक लेट चलीं। इनमें कुरुक्षेत्र से खजुराहो को जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस लगभग 20 घंटे से अधिक देरी से चली। वहीं, झेलम एक्सप्रेस का समय बृहस्पतिवार रात 8.30 पर था। यह ट्रेन 14 घंटे लेट होकर सुबह 9.40 पर गई है। इसके अलावा ताज एक्सप्रेस, उत्कल, हिमसागर, मां वैष्णो देवी कटरा, सुशासन एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ आदि एक्सप्रेस ट्रेनें 12 घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं। सुबह व शाम के समय कोहरा लोगों को काफी परेशान रहा है। शुक्रवार को भी सुबह के समय घना कोहरा था। सुबह छह - सात बजे के आस - पास विजिबिल्टी काफी कम रही। ।

निर्माण के चलते रात में ठंड में ठिठुरते रहे यात्री
फरीदाबाद स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से यात्रियों के बैठने की भी जगह नहीं है। प्रतिक्षालय भी न होने के कारण यात्री बृहस्पतिवार रात से ट्रेनों का इंतजार करते हुए ठंड में ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

-
दिन में नहीं निकला सूरज, अधिकतम तापमान घटने से लोग परेशान
फरीदाबाद में फिलहाल ठंड का असर बढ़ा हुआ है। दिन में धूप नहीं निकली जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। अधिकतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-
कोहरे के चलते फरीदाबाद में रुकने वाली 22 एक्सप्रेस और 12 ईएमयू ट्रेनें देरी से चल रही हैं। लंबी दूरी की कई ट्रेनें 12 से 20 घंटे तक लेट हैं।

अखिलेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक

संदीप वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें