फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में वेतन कटौती पर कर्मचारियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसा काटने से पहले नहीं दिया गया कोई नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वेतन कटौती को लेकर कर्मचारियों ने शुक्रवार को कई घंटे काम बंद करके हंगामा किया। इस दौरान हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने सुबह पहले गार्डन में इकट्ठा होकर हंगामा किया इसके पश्चात पहले ओपीडी के पास सभी इकट्ठा हुए और अंत में मेडिकल कॉलेज के अंदर जाकर प्रदर्शन किया। हालांकि अंत में कुछ उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी काम पर वापस लौट गए।


कर्मचारी सुरेश ने बताया कि ,उनकी सैलरी से 8 हजार रुपये काट लिए गए हैं। इसी प्रकार नर्सिंग स्टाफ से लेकर दूसरे विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के पैसे काटे गए हैं। सैलरी से पैसा काटने से पहले उनको किसी प्रकार का कोई नोटिस नहीं दिया गया था ना ही किसी प्रकार की कोई जानकारी दी गई थी। ऐसे में उनकी सैलरी से पैसा काटना पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी बोले पैसा वापस लेंगे

कर्मचारियों ने कहा कि पिछले कई महीने से उनकी सैलरी में से पैसा काटा जा रहा है। उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की है लेकिन कोई हल नहीं निकला है। अकाउंट डिपार्टमेंट में भी इसके लिए कई बार बात की है, पर वहां से भी कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिलता है। यही कारण रहा कि शुक्रवार को सभी कर्मचारी काम बंद करके बाहर एकत्रित हुए हैं वो चाहते है उनका जो पैसा काटा गया है, वह उनको वापस दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें