फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हड़ताल खत्म होने के बाद ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिवार्य डिलीवरी सर्जरी ही प्राथमिकता के आधार पर कराई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद शुक्रवार को ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। कई दिनों से सीमित सेवाओं के बीच उपचार से वंचित रहे मरीज सुबह से ही पंजीकरण काउंटरों पर लाइन में दिखे। हालांकि चिकित्सकों के ड्यूटी पर लौटने के बाद भी शुक्रवार को कोई नियमित ऑपरेशन नहीं किया गया।

हड़ताल के दौरान जिन मरीजों को सर्जरी की तारीख दी गई थी, अस्पताल प्रशासन ने उन्हें आगे की तिथि प्रदान कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को केवल सिजेरियन सेक्शन के तहत होने वाली अनिवार्य डिलीवरी सर्जरी ही प्राथमिकता के आधार पर कराई गई, जबकि अन्य सभी सर्जिकल प्रक्रियाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इससे कई मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



हड़ताल की अवधि में बड़ी संख्या में मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा रहा था, जिससे मरीजों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी उठानी पड़ी। लेकिन शुक्रवार को हड़ताल समाप्त होने के साथ ही रेफर मामलों में कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन




सरकार और डॉक्टरों के बीच सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म हो चुका है। हड़ताल के दौरान भी मरीजों की देखभाल में किसी तरह की कमी नहीं आने दी गई। अब अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं सामान्य स्थिति में आ चुकी हैं। सभी तरह के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को 1 ऑर्थोपेडिक, 7 जनरल और 5 सिजेरियन ऑपरेशन किया गया।-डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें