मेडिकल कॉलेज में सप्ताह में दो बार लिए जाएंगे इंटरव्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल में बुधवार से डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनमें सुपर स्पेशलिटी विभाग के लिए फैकल्टी और वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। इसके अलावा, व्यापक विशेष विभाग के लिए वरिष्ठ रेजीडेंट डॉक्टर और फैकल्टी की नियुक्तियां की जाएंगी। बुधवार को व्यापक विशेष विभाग के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। वहीं, बृहस्पतिवार को सुपर स्पेशलिटी विभाग के डॉक्टरों की नियुक्तियां शुरू की जाएंगी।
मेडीकल कॉलेज के अकादमिक डीन चव्हाण कैलीदास दत्तात्रेय ने बताया कि दोनों विभागों में कई पद खाली हैं। इन्हें भरने के लिए बुधवार से इंटरव्यू शुरू किए जाएंगे। जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा।