एआईएफओएम के उद्यमियों ने पर्यावरण दिवस पर आयोजित की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई (एआईएफओएम) और शीला देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईएमटी), फरीदाबाद के पदाधिकारियों ने मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने संगठन के भविष्य के रोडमैप और पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही आगे के लिए रोडमैप बनाने पर भी चर्चा की गई। इनमें कैसे वैश्विक स्थिति के बीच उद्योगों को बढ़ाया जाए और इसके साथ ही कैसे इकाई चलाने के साथ ही पर्यावरण में योगदान दिया जाए। डीके मिश्रा और आईसी जैन ने बताया कि जल्द ही आईएमटी की इकाइयों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इनमें उद्यमियों और कर्मचारियों दोनों को जागरूक किया जाएगा।
इस चर्चा के बाद पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष पौधरोपण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी 52 लोगों ने एक-एक पौधा लगाया। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण पर संगोष्ठी भी की गई और पर्यावरण संरक्षकों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।