फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली में नहीं मिला प्रवेश, मंडियों में उतारा माल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का मिला जुला असर रहा
विज्ञापन

हरी सब्जियों और जल्दी खराब होने वाले उत्पादों के दामों में गिरावट

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का मिला जुला असर देखने को मिला। माल से भरे ट्रकों ने दिल्ली बॉर्डर पार नहीं किया। हालांकि इस हड़ताल से फल और सब्जियों के दामों में मामूली असर देखने को मिला। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस द्वारा बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध को लेकर यह हड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


शहर की मंडी के व्यापारियों ने बताया कि सुबह से ही ट्रकों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। मंडी में आम दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही और माल उतारने में भी समय लगा। कई ट्रक चालक रात से ही बॉर्डर के आसपास फंसे हुए थे। हड़ताल के कारण दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलने पर उन्हें शहर की मंडियों में माल उतारना पड़ा। हरी सब्जियों और जल्दी खराब होने वाले उत्पादों के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। टमाटर, खीरा, लौकी, भिंडी और हरी मिर्च जैसी सब्जियां सामान्य दिनों से कुछ सस्ती रहीं। इससे ग्राहकों को कुछ हद तक राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें