फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: औद्योगिक क्षेत्रों को नियमित कराने को लेकर मंत्री से मिले उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से नियमित नहीं हो पा रहे जिले के सात से अधिक मुख्य औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लंबे समय से जिले अनियमित औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योग चला रहे उद्यमी उन्हें नियमित करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अब तक उन्हें सिर्फ निराशा मिली है। इस मुददे पर एक बार फिर से उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल इस मामले में चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिला और अनियमित औद्योगिक क्षेत्रों को जल्द से जल्द नियमित करवाने की मांग की।
जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों के अध्यक्षों ने ऑल इंडिया फोरम ऑफ एमएसएमई के राष्ट्रीय निदेशक आरसी चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार के समक्ष अनियमित क्षेत्रों के नियमितीकरण का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया। इस दौरान सरूरपुर औद्योगि क्षेत्र उद्यमी जितेंद्र शाह सहित कई अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शहर में सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र, कृष्णा कॉलोनी सेक्टर-25, गाजीपुर, न्यू डीएलएफ, मलेरना रोड, सीकरी, कारखाना बाग, गुरुकुल, साहूपुरा, जाजरू, इंद्रा कॉलोनी, मुजेसर, मुजेड़ी और कांवरा औद्योगिक क्षेत्र सहित कई अनियमित औद्योगिक क्षेत्र हैं। जिनको नियमित होने का इंतजार है । नियमितीकरण के बाद औद्योगिक क्षेत्रों में संपत्तियों की कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी। भवन नक्शे पास कराने, बिजली-पानी, सड़क, सीवर और ड्रेनेज जैसी सुविधाओं के विकास में आसानी होगी। बैंक से ऋण लेने, संपत्ति के हस्तांतरण और उद्योगों के विस्तार में सुविधा मिल सकती है। इससे नए निवेश को बढ़ावा मिलने और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना भी रहेगी। अभी इनमें से कई समस्याओं का सामना उद्यमियों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें