फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मौसम में बदलाव से बढ़ रहे जुकाम-बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों और बुजुर्गों पर असर ज्यादा दिखाई दे रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मौसम में बदलाव के बीच बीके अस्पताल की ओपीडी में जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या करीब 30 फीसदी बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों और बुजुर्गों में इसका असर ज्यादा दिखाई दे रहा है।

पिछले सप्ताह बीके अस्पताल में रोजाना करीब 45 मरीज जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे थे। अब संख्या बढ़कर 60 से 65 हो गई है। बुखार के मरीज भी करीब 35 से बढ़कर 45 रोजाना पहुंच रहे हैं। खांसी, गले में खराश और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर भी मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम सामान्य होने पर मरीजों की संख्या में कमी आने लगी थी, लेकिन तापमान बढ़ने और दिन-रात के तापमान में अंतर से फिर परेशानी बढ़ी है। चिकित्सकों के अनुसार शरीर को अचानक गर्मी से ठंडे वातावरण में ले जाने से परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीके अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि धूप से लौटने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने या तेज एसी के सामने बैठने से बचना चाहिए। शरीर को सामान्य तापमान पर आने दें। एसी का तापमान बहुत कम न रखें और पर्याप्त पानी पीना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। लगातार बुखार, तेज खांसी, सांस लेने में परेशानी या कमजोरी होने पर चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें