फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मध्य प्रदेश में निवेश और कारोबार के विस्तार की तैयारी में जिले के उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद और मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक,
विज्ञापन


औद्योगिक नीति 2025 और निवेश के अवसरों पर हुई चर्चा


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद के उद्यमी अब दूसरे राज्यों में भी कारोबार विस्तार और औद्योगिक निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं। इसी दिशा में मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद (एमएएफ) की ओर से सोमवार को रेडिसन ब्लू होटल में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के प्रतिनिधिमंडल के साथ औद्योगिक संवाद बैठक आयोजित की गई। इसमें मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक भूमि, सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं और कारोबार विस्तार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य फरीदाबाद के उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक अवसरों की जानकारी देकर दोनों क्षेत्रों के बीच व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करना रहा।

उज्जैन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश राठौड़ के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमियों को मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, आधारभूत संरचना, निवेश के लिए उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार की संभावनाओं के बारे में बताया। इस दौरान मध्य प्रदेश औद्योगिक नीति 2025 और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2027 के संदर्भ में भी निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमियों को राज्य में उद्योग स्थापित करने और मौजूदा कारोबार का विस्तार करने के विकल्पों से अवगत कराया।
विज्ञापन


उद्यमियों को नए अवसरों से जोड़ना प्राथमिकता

मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि फरीदाबाद देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल है। यहां के उद्यमियों में कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता है। इसके लिए जरूरी है कि उद्योगपतियों को नई औद्योगिक नीतियों, सरकारी योजनाओं और निवेश के अवसरों की जानकारी मिलती रहे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन उद्योगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने के साथ उद्यमियों को नए अवसरों से जोड़ने और उद्योगों के हित में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए काम कर रही है। ऐसे संवाद कार्यक्रम औद्योगिक प्रगति और नए व्यावसायिक संबंध विकसित करने में मददगार हैं। महासचिव रमनीक प्रभाकर ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य फरीदाबाद के उद्योगों को स्थानीय स्तर तक सीमित रखने के बजाय राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध निवेश और कारोबार विस्तार के अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संगठनों और सरकारी संस्थानों के बीच संवाद से उद्यमियों को सीधे अधिकारियों से अपनी बात रखने, नीतियों को समझने और कारोबार बढ़ाने के विकल्प तलाशने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में निवेश का आमंत्रण

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश राठौड़ ने कहा कि मध्य प्रदेश में उद्योगों की स्थापना और विस्तार के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं उपलब्ध हैं। राज्य सरकार की औद्योगिक नीति 2025 के तहत निवेश को प्रोत्साहित करने, औद्योगिक आधारभूत संरचना विकसित करने और निवेशकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने फरीदाबाद के उद्यमियों से इन अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। बैठक में पुष्पेंद्र सिंह, सुनील सचदेवा, जगदीश शर्मा, प्रमोद प्रभाकर, प्रवीण गुप्ता और विवेक गौतम सहित कई उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें